Amla Navami 2021: आंवला नवमी कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और इस दिन क्या करें और क्या नहीं
आंवला नवमी 2021 कब है?
आंवला नवमी इस साल 12 नवंबर, शुक्रवार को है।
दिवाली से पहले 60 साल बाद बन रहा खरीदारी का महामुहूर्त, घर ले आएं ये चीजें
आंवला नवमी 2021 शुभ मुहूर्त-
12 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को सुबह 06 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक पूजन का शुभ मुहूर्त है।
नवमी तिथि प्रारंभ-
12 नवंबर 2021, दिन शुक्रवार को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 13 नवंबर, शनिवार को सुबह 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।
आंवला नवमी महत्व-
आंवला नवमी के दिन आंवला के वृक्ष के नीचे भोजन बनाने और भोजन करने का विशेष महत्व है। आंवला नवमी को ही भगवान विष्णु ने कुष्माण्डक दैत्य को मारा था। इस दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने कंस वध से पहले तीन वन की परिक्रमा की थी। आज भी लोग अक्षय नवमी पर मथुरा-वृंदावन की परिक्रमा करते हैं। संतान प्राप्ति के लिए इस नवमी पर पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। इस व्रत में भगवान श्री हरि का स्मरण करते हुए रात्रि जागरण करें।

आंवला नवमी पूजा विधि-
महिलाएं आंवला नवमी के दिन स्नान आदि करके किसी आंवला वृक्ष के समीप जाएं। उसके आसपास साफ-सफाई करके आंवला वृक्ष की जड़ में शुद्ध जल अर्पित करें। फिर उसकी जड़ में कच्चा दूध डालें। पूजन सामग्रियों से वृक्ष की पूजा करें और उसके तने पर कच्चा सूत या मौली 8 परिक्रमा करते हुए लपेटें। कुछ जगह 108 परिक्रमा भी की जाती है। इसके बाद परिवार और संतान के सुख-समृद्धि की कामना करके वृक्ष के नीचे ही बैठकर परिवार, मित्रों सहित भोजन किया जाता है।
कुल देवता /देवी की पूजा छोड़ने के बाद
मोक्ष का अर्थ जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति
पुनर्जन्म को समझने के लिए जीवन
माला के संस्कार की संपूर्ण विधि
राहु और केतु, सूर्य एवं चंद्र के
0 Comments