पति पत्नी के बीच संबंध खराब होने घर टूटने की स्तिथि बनने पर करे यह निम्न उपाय इस से लाभ पहुंचेगा। रिश्ते सामान्य होने लगेंगे।
पति-पत्नी के बीच झगड़े होना आम बात है। लेकिन कहीं ऐसा न हो कि पति-पत्नी के बीच झगड़े अलग होने का कारण न बन जाए, इसके लिए जरूरी है कि पहले ही उसके उपाय के बारे में जान लिया जाए।
रिश्ता चाहे कोई भी हो हल्की नोंक-झोंक तो हर रिश्ते में रहती है। लेकिन अगर बात की जाए पति-पत्नी के रिश्ते की तो इसे बहुत संभाल कर निभाना पड़ता है। अगर पति-पत्नी के बीच ज्यादा लड़ाइयां होती हैं, तो इससे रिश्ता खराब होने में ज्यादा देर नहीं लगती यदि पति-पत्नी के झगड़ों को समय रहते न सुलझाया जाए तो यह आगे चलकर रिश्ते में अलगाव का कारण बन सकते हैं। इसलिए समय रहते इन झगड़ों को सुलझाना ही बेहतर रहता है।
हम कुछ उपाय बताने जा रहे है। यह मात्र वैकल्पिक उपाय है इस पर पूर्ण रूप से निश्चिंत न रहे।
इसके लिए कुछ आसान ज्योतिषिय उपाय भी किए जा सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से पति-पत्नी के बीच का क्लेश खत्म होता है और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में.
उपाय 1
पति-पत्नी के बीच रोज होने वाले झगड़ों से निजात पाने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या तस्वीर के सामने नियमित रूप से घी का दीपक जलाकर पूजन करें। साथ ही नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ करें। पूजन पूर्ण होने पर शिव जी और माता पार्वती से सुखी दांपत्य जीवन की कामना करें। मान्यता है कि यदि यह उपाय पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है।
उपाय 2
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह ठीक न हो तो विवाह और वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए हल्दी की 7 साबूत गांठें लेकर उन्हें पीले या फिर हल्दी रंगे धागे में बांध लें। अब इनको हाथ में लेकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। इस माला को मंदिर में जाकर विष्णु जी को अर्पित करें। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली व प्रेम बढ़ता है।
उपाय 3
यदि दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाना चाहते हैं या प्रेम में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर लक्ष्मी नारायण के दर्शन करने चाहिए और उन्हें दो गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि नियमित रूप से श्रद्धा के साथ यह कार्य करने से प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।
उपाय 4
प्रति गुरुवार केले के पेड़ पति-पत्नी साथ में जल चढ़ाएं। हल्दी या केसर का तिलक करें। पीले वस्त्र अर्पित करें। इससे पति-पत्नी में प्रेम बना रहेगा। यदि किसी विवाह योग्य लड़का-लड़की के विवाह में परेशानी आ रही है तो भी ये उपाय करने से आपकी समस्या दूर हो सकती है।
उपाय 5
रातभर पति के तकिए के नीचे सिंदूर रख दें और सुबह सिंदूर का आधा भाग घर में गिरा दें और बचा हुआ आधा सिंदूर महिला अपनी मांग में लगा ले। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच झगड़ा खत्म हो जाएगा। इसके अलावा रविवार की रात, पति के गद्दे के नीचे थोड़ा सा सिंदूर बिखेरकर सुबह उस सिंदूर को महिला अपने मांग में लगाए तो यह तरीका भी कारगर साबित होता है।
उपाय 6
अगर आप चाहती हैं कि आपका दांपत्य जीवन सुख के साथ बीते इसके लिए पति को नियमित तौर से रात में किशमिश वाला दूध पीने को कहें और साथ ही महिला अगर सोने की चूड़ियां पहनेगी तो मन-मुटाव कम होगा
उपाय 7
शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को रस वाली मिठाई का भोग लगाने से भी फायदा होता है। भोग में चढ़ाई गई मिठाई को प्रसाद के तौर पर दंपति ग्रहण करेंगे तो दांपत्य जीवन सुखमय से बीतेगा।
उपाय 8
घर में अगर रोज नमक के पानी का पोंछा लगाया जाए तो यह उपाय भी पति-पत्नी के बीच का कलह को शांत करने के लिए कारगर साबित होता है। नमक के पानी से पोंछा लगाने से घर की नकारात्मक शक्तियां भी दूर होती हैं।
उपाय 9
सुबह सूर्य भगवान को जल चढ़ाते समय उसमें गुड़ डाल कर जल अर्पित करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।
उपाय 10
गुरुवार को पीपल के पेड़ के पास घी का एक दीपक और एक दीपक चौराहे पर जलाएं साथ ही एक दोने में मिठाई भी रख दें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच कलेश कम होता है।
उपाय 11
सिंदूर के डिब्बी (डिबिया) में गोमती चक्र रखने से पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे झगड़े सुलझते हैं। साथ ही दोनों के बीच प्यार बढ़ता है।
उपाय 12
पति पत्नी दोनो एक दूसरे का सम्मान करे और एक दूसरे के भावनाओं का आदर करे। अनावश्यक वाद विवाद से बचे।
0 Comments