Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्रह शांति वस्त्र धारण रंग उपाय से। कपड़ों के रंग से भी कम हो सकता है ग्रहों का बुरा असर, (१७)

 कपड़ों के रंग से भी कम हो सकता है ग्रहों का बुरा असर, ग्रह शांति वस्त्र धारण उपाय से।


भारतीय ज्योतिष में ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने में रंगों का विशेष महत्व बताया गया है। यदि विशेष दिन कोई खास रंग के कपड़े पहने जाएं तो इनसे ग्रहों का बुरा असर कम हो सकता है। जानते हैं किस वार को किस रंग के कपड़े पहनने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है-


सोमवार

Grah-shanti


इस वार पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। सफेद रंग चंद्र ग्रह से संबंधित बुरे प्रभाव को दूूर करता है। इसलिए सोमवार को सफेद रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। सफेद रंग मन को शांति देता है। सबसे अधिक सकारात्मकता भी सफेद रंग में मानी गई है। एक रिसर्च के अनुसार जो लोग ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपने जीवन में आगे बढ़े हैं, वो सफेद कलर ही अधिक पसंद करते हैं। डिप्रेशन में रहने वाले मरीज को भी सफेद रंग पहनने से फायदा हो सकता है, क्योंकि सफेद रंग पॉजीटिव एनर्जी बढ़ाता है।


मंगलवार 


मंगलवार को लाल वस्त्र पहनना उत्साह को बढ़ाता है। कार्यक्षमता बढ़ती है। जिसके कारण किसी भी कार्य को व्यक्ति तेजी से करता है। एक अध्ययन के अनुसार लाल रंग के कपड़े पहनने से ब्लडप्रेशर भी नार्मल रहता है। यह रंग सौभाग्य को बढ़ाता है। इसलिए विभिन्न शुभ अवसरों पर सुहागिन महिलाओें द्वारा भी लाल रंग के ही कपड़े पहने जाते हैं। इस दिन के स्वामी मंगल पर लाल रंग का प्रभाव है। मंगलवार हनुमानजी का दिन माना गया है। हनुमानजी को सिंदूर विशेष प्रिय है। इसलिए मंगलवार को सिंदूरिया, नारंगी (ऑरेंज) रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है।


बुधवार


बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से है। श्रीगणेश इस वार के देवता हैं। श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित की जाती है, जो कि हरे रंग की होती है। मान्यता है कि श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करना जीवन में हरियाली को बढ़ाता है। वहीं इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से जीवन में प्रसन्नता और खुशी प्राप्त होती है।

गुरुवार

इस बार के देवता देवगुरु बृहस्पति हैं। इनसे संबंधित रंग पीला है। पीला रंग सात्विकता का प्रतीक है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। जिससे बुद्धि भी निर्मल कार्योंं की ओर प्रेरित होती है। एक रिसर्च के अनुसार पीले रंग के कपड़े पसंद करने वाले लोग अधिक फ्रेंडली नेचर के होते हैं। दूसरों से अधिक धैर्य भी इन्हीं के पास होता है।


शुक्रवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र एक स्त्री ग्रह है। इससे संबंधित रंग सफेद व गुलाबी है। सफेद और गुलाबी कलर सौम्य होते हैं। जिसके कारण ही इस रंग के वस्त्र शुक्रवार को पहनना शुभ माना गया है।


शनिवार

इस वार के देवता शनिदेव हैं। इस दिन डार्क कलर की ड्रेस पहनना चाहिए।

भूरा या नीले रंग के कपड़े पहनने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।


रविवार


रविवार सूर्य ग्रह का दिन है। इस दिन लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चाहिए। लाल रंग शत्रु नाशक माना गया है। कुंडली में सूर्य की कमजोर स्थिति हो तो आत्मविश्वास में कमी होती है। रविवार को लाल रंग के वस्त्रों को पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है।




































































Post a Comment

0 Comments