Pakistan ke ajab gajab low: पड़ोसी देश पाकिस्तान की 5 ऐसे कानूनों को बताने जा रहे जिसे जानकर आप हो जायेंगे हैरान। 


यू तो दुनिया के हर देश में कई अजीबोगरीब कानून होते हैं जो लोगों को हैरान करते हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई अजीबोगरीब कानून हैं। इस मामले में पड़ोसी देश पहले नंबर पर है। ऐसे कानूनों की वजह से पाकिस्तान की दुनियाभर में आलोचना भी होती है। अभी कुछ महीने पहले ही एक कानून को लेकर उसकी खूब आलोचना हुई थी। 


Pakistan-desh-ke-ajab-gajab-funny-kanoon-hairan-karne-wala-low




पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक अजीबोगरीब विधेयक का प्रस्ताव पेश किया गया था। 


यह विधेयक पड़ोसी देश के साथ ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया था। इस बिल में कहा गया था कि 18 साल की उम्र होने पर लोगों की शादी को अनिवार्य कर देना चाहिए। इसके अलावा इस कानून को नहीं मानने वालों को सजा का भी प्रावधान है। पाकिस्तानी राजनेताओं का इसके पीछे तर्क है कि इससे सामाजिक बुराइयों और बच्चों से बलात्कार को रोकने में मदद मिलेगी। आईए जानते हैं पाकिस्तान के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में। 


Number 1. 

बिना इजाजत नहीं छू सकते हैं फोन

पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी माना जाता है। अगर कोई गलती से भी किसी दूसरे का फोन छूता है, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है। 



Number 2.

कुछ शब्दों के अंग्रेजी अनुवाद है गैरकानूनी

पाकिस्तान में आप कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं कर सकते हैं। इन शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन करना गैरकानूनी माना जाता है। यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। अगर कोई इनका अंग्रेजी अनुवाद करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होती है। 


Number 3.

पढ़ाई करने पर लगता है टैक्स

दोस्तो ये है न अजीब बात। पड़ोसी देश पाकिस्तान में पढ़ाई करने पर टैक्स देना पड़ता है। अगर कोई छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से अधिक खर्च करता है, तो उसको पांच प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। शायद इसी डर से पाकिस्तान में लोग कम पढ़ाई करते हैं। 


Number 4.

लड़किया ब्वॉयफ्रेंड नहीं बनाती

अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की सजा होती है। यहां पर कोई किसी लड़की के साथ दोस्ती नहीं कर सकता है। पड़ोसी देश में कानून है कि शादी के पहले लड़का और लड़की एक साथ नहीं सकते हैं। 



Number 5.

इजरायल जाने पर प्रतिबंध। 


दोस्तो पूरी दुनिया के लोग किसी भी देश मैं आया जाया कर सकते हैं। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोग इजरायल कभी नहीं जा सकते है। क्यों की पाकिस्तानी सरकारें इजरायल जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा चुके हैं,  पाकिस्तानी नागरिक इजरायल नहीं जा सकता है, क्योंकि वहां जाने की किसी को इजाजत नहीं है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं दिया जाता है।