घर में महाभारत रखने को क्यों माना जाता है गलत?महाभारत को बहुत पवित्र ग्रंथ माना जाता है। ... धर्म, नीति, मर्यादा, विवेक और सदाचार का पाठ पढ़ाने वाले इस ग्रंथ के बारे में लोगों का मानना है कि इसे घर में नहीं रखना चाहिए।
महाभारत ग्रंथ घर में नहीं रखना चाहिए। इसी वजह से अधिकांश घरों में ग्रंथ के नाम पर रामायण, श्रीरामचरितमानस या श्रीमद् भागवत पुराण ही मिलता है। बड़े-बुजुर्ग इस संबंध में यही बताते हैं कि महाभारत घर में रखने से घर का माहौल अशांत हो जाता है, परिवार में झगड़े होते हैं। महाभारत में रिश्तों से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो सामान्य बुद्धि वाला इंसान समझ नहीं सकता। जबकि रामायण के लिए लोगों की अलग राय है। इसका का कारण रामायण में युद्ध भगवान का असुरों के खिलाफ रण का आगाज है और महाभारत का युद्ध एक भाई का दूसरे भाई के खिलाफ हथियार उठाने का प्रारंभ है। इसलिए ये दोनों ग्रंथ पवित्र होने के बावजूद इनमें से रामायण जहां परिवार की एक सदस्य बन गई वहीं महाभारत को प्रायः दूर ही रखा जाता है। रामायण मुख्यतः इस बात पर जोर देती है कि जीवन में क्या करना चाहिए जबकि महाभारत इस बात पर जोर देती है कि क्या नहीं करना चाहिए। रामायण में भी युद्ध का वर्णन है और महाभारत में भी युद्ध का उल्लेख है लेकिन दोनों में बहुत अंतर है। यही कारण है जिसकी वजह से लोग महाभारत को एक पवित्र ग्रंथ होने के बावजूद भी घर में नही रखा जाता।
जय श्री राम
कुल देवता /देवी की पूजा छोड़ने के बाद
मोक्ष का अर्थ जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति
पुनर्जन्म को समझने के लिए जीवन
माला के संस्कार की संपूर्ण विधि
राहु और केतु, सूर्य एवं चंद्र के
0 Comments