Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या है पूजा में आरती का महत्व? क्यों किया जाता है आरती (०५)

क्या है पूजा में आरती का महत्व? क्यों किया जाता है आरती?


शास्त्रों में पूजा में आरती का खास महत्व बताया गया है। 

आरती-का-महत्व


माना जाता है कि सच्चे मन और श्रृद्धा से की गई आरती बेहद कल्याणकारी होती है। आरती के दौरान गई जाने वाली स्तुति मन और वातावरण को शुद्ध और पवित्र कर देती है। आरती का धार्मिक महत्व होने के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। रोज प्रातः काल सुर-ताल के साथ आरती करना सेहत के लिए भी लाभदायक है। गायन से शरीर का सिस्टम सक्रीय हो जाता है। इससे असीम ऊर्जा मिलती है। रक्त संचार संतुलित होता है। जब रुई के साथ घी और कपूर की बाती जलाई जाती है, तो एक अद्भुत सुगंध वातावरण में फैल जाती है। इससे आस-पास के वातावरण में मौजूद नकारत्मक उर्जा भाग जाती है और वातावरण में सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है।

आरती का महत्व- 

आरती का महत्व सर्वप्रथम स्कन्द पुराण में की गई है। आरती हिन्दू धर्म की पूजा परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। किसी भी पूजा पाठ, यज्ञ, अनुष्ठान के अंत में देवी-देवताओं की आरती की जाती है। आरती की प्रक्रिया में एक थाल में ज्योति और कुछ विशेष वस्तुएं रखकर भगवान के सामने घुमाते हैं। थाल में अलग-अलग वस्तुओं को रखने का अलग-अलग महत्व होता है। लेकिन सबसे ज्यादा महत्व होता है आरती के साथ गाई जाने वाली स्तुति का। मान्यता है कि जितने भाव से आरती गाई जाती है, पूजा उतनी ही ज्यादा प्रभावशाली होती है।


जय श्री गणेश🚩

Post a Comment

0 Comments