Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

IPL 2022 की तारीखे तालिका चार्ट निकाल दी गई है, इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगे कुल 74 मैच मुकाबले होंगे

IPL 2022 की तारीखे तालिका चार्ट निकाल दी गई है, इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगे कुल 74 मैच मुकाबले होंगे।


IPL 2022

साल 2022 मैं अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तारीखों की घोषणा हो चुकी है।


IPL-2022-ki-match-tarikhe-nikal-gyi-10-cricket-teem-khelegi-total-74-match




IPL 2022

हालांकि, विश्व की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का शेड्यूल तय नहीं हुआ है। BCCI ने आंतरिक रूप से प्रमुख हितधारकों को यह जानकारी दी है कि 2 अप्रैल वह संभावित तारीख है, जब IPL शुरू हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमें खेलने वाली हैं और कुल 74 मुकाबले खले जाएंगे। इस दौरान सभी टीमें 14-14 मुकाबले खेलेंगी, जिसमें हर टीम सात अपने होम ग्राउंड पर और सात मैच विपक्षी टीम के होम ग्राउंड पर खेलेगी।

IPL 2022

उल्लेखनीय है कि IPL 2021 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मात देकर हासिल किया था, तो ऐसे में डिफेंडिंग चैम्पियन होने के नाते पहले मुकाबले में CSK का सामना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। रिपोर्ट के अनुसार, BCCI में इस बात पर भी सहमति बन चुकी है कि IPL का अगला सीजन 60 दिनों से भी अधिक दिनों तक चलने वाला है। जून के पहले हफ्ते में फाइनल मैच कराए जाने की बात चल रही है, जिसकी संभावित तारीख 4 या 5 जून है।


IPL 2022


BCCI सचिव जय शाह ने हाल ही में यह कन्फर्म करते हुए बताया था कि IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा। उन्होंने कहा था कि दो नई टीमों के शामिल होने से IPL का रोमांच और बढ़ जाएगा। उन्होंने CSK द्वारा चेन्नई में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में इस संबंध में जानकारी दी थी। बता दें कि विगत दो वर्षों से IPL का आयोजन भारत की बजाय UAE में ही हो रहा है। जहां पिछले साल कोरोना वायरस के कारण पूरे टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में हुआ था, वहीं इस साल आईपीएल 2021 का दूसरा चरण UAE में खेला गया था। IPL 2022 live,


Read: T20 World cup 2021 Dubai:


Read: T20 world cup semifinal match


Post a Comment

0 Comments