Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवान शिव जी के अवतार अर्धनारीश्वर भगवान की कथा। भगवान शंकर ने जगत कल्याण के लिए कई अवतार लिए अर्धनारीश्वर अवतार उन्हीं में से एक है

भगवान शिव जी के अवतार अर्धनारीश्वर भगवान की कथा। भगवान शंकर ने जगत कल्याण के लिए कई अवतार लिए अर्धनारीश्वर अवतार उन्हीं में से एक है।

Bhagwan-shiv-ji-ke-avtaar-ardhnariishwer-ki-katha-jagat-kalyan-ke-liye-shiv-ji-ne-kayi-avtaar-liye-hai

दोस्तों आज हम आप को भगवान शंकर के अर्धनारीश्वर अवतार के बारे में बता रहे है ।

भगवान शिव आदि व अनंत है। इनकी पूजा करने से तीनों लोकों का सुख प्राप्त होता है। 

भगवान शंकर ने जगत कल्याण के लिए कई अवतार लिए। अर्धनारीश्वर अवतार उन्हीं में से एक है।

स्त्री-पुरुष की समानता का पर्याय है अर्धनारीश्वर

भगवान शंकर के अर्धनारीश्वर अवतार में हम देखते हैं कि भगवान शंकर का आधा शरीर स्त्री का तथा आधा शरीर पुरुष का है। यह अवतार महिला व पुरुष दोनों की समानता का संदेश देता है। समाज, परिवार व सृष्टि के संचालन में पुरुष की भूमिका जितनी महत्वपूर्ण है उतना ही स्त्री की भी है। स्त्री तथा पुरुष एक-दूसरे के पूरक हैं। एक-दूसरे के बिना इनका जीवन निरर्थक है। अर्धनारीश्वर लेकर भगवान ने यह संदेश दिया है कि समाज तथा परिवार में महिलाओं को भी पुरुषों के समान ही आदर व प्रतिष्ठा मिले। उनके साथ किसी प्रकार का भेद-भाव न किया जाए।

अर्धनारीश्वर अवतार क्यों हुआ यह अवतार?

शिवपुराण के अनुसार सृष्टि में प्रजा की वृद्धि न होने पर ब्रह्माजी चिंतित हो उठे। तब आकाशवाणी के अनुसार ब्रह्माजी ने मैथुनी सृष्टि उत्पन्न करने का संकल्प किया। परंतु तब तक शिव से नारियों का कुल उत्पन्न नहीं हुआ था। तब ब्रह्माजी ने शक्ति के साथ शिव को संतुष्ट करने के लिए तपस्या की । ब्रह्माजी की तपस्या से परमात्मा शिव संतुष्ट हो अद्र्धनारीश्वर का रूप धारण कर उनके समीप गए तथा अपने शरीर में स्थित देवी शक्ति के अंश को पृथक कर दिया। तब ब्रह्माजी ने उस परम शक्ति की स्तुति की। ब्रह्माजी की स्तुति से प्रसन्न होकर शक्ति ने अपनी भृकुटि के मध्य से अपने ही समान कांति वाली एक अन्य शक्ति की सृष्टि की जिसने दक्ष के घर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया।

बोलो भगवान शंकर की जय

Post a Comment

0 Comments