Tv show yeh rishta kya kehlata hai: शो में हुई अक्षरा की वापसी - दर्शकों के लिए है जबरदस्त ट्विस्ट


टीवी के लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. शो में अक्षरा की वपासी हो गई है. अगर आप सोच रहे हैं कि शो में हिना खान वापस आ रही हैं तो वैसा कुछ नहीं है. 

Yeh-rishta-kya-kahlata-hai-tv-show-mai-hua-hai-akshara-ki-wapshi-ek-jabardast-twist


Yeh rishta kya kehlata hai। Nayara।


घर पर बेटी के साथ आईं खुशियां


शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों खुशियों का माहौल है. कार्तिक और नायरा बहुत खुश हैं. नायरा अपनी न्यूबॉर्न बेबी गर्ल को अस्पताल से घर ले आई हैं. वहीं कायरव भी घर लौट आया है. घरवाले दोनों बच्चों को लेकर बहुत खुश हैं. इन दिनों घर में नायरा की बेटी के नामकरण की रस्म हो रही है. हर कोई नायरा की बेटी के लिए नाम सुझाने में लगा है. 


बेटी का हुआ नामकरण

बात असल में यह है कि शो में नायरा ने अपनी बेटी का नाम अक्षरा रखा है. शो से जुड़ा एक प्रोमो में रिलीज सामने आ गया है. इस प्रोमो में नायरा अपनी बेटी का नाम रखती हुई दिख रही हैं. नायरा की बेटी का नाम अ अक्षर से रख जाना था, तो नायरा उसका नाम अक्षरा रख देती है. ये नाम सुनकर घर के सभी लोग बहुत खुश और इमोशनल हो जाते हैं.


बता दें कि अक्षरा, नायरा की मां का नाम है. बीते कई दिनों से नायरा को अपनी मां की बहुत याद आ रही थी. सपने में भी उन्हें अक्षरा नजर आई. शो में भी अक्षरा का जिक्र हुआ. वर्षा मामी बच्ची को देख कर कहती हैं कि ये बिल्कुल अक्षरा की तरह दिखती है.


Read Here: Movie review: Suryvanshi