Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

Varshik Rashifal 2021 in hindi Aries Leo Taurus वृष सिंह मेष वार्षिक राशि फल

 वृष राशि वार्षिक राशि फल Vrish Rashi Taurus Varshik Rashifal 2021


Varshik-Rashifal-2021-in-hindi



Barah 12 Rashiyo Ka Varshik Rashifal 2021

वर्ष के प्रारंभ में परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। किसी अज्ञात भय से ग्रस्त रहेंगे। चिकित्सा खर्च अधिक होंगे। 22 फरवरी से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परंतु धैर्य बनाए रखें। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सितंबर 15 तारीख के बाद कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। 19 अक्टूबर के बाद शेक्षित और बौद्धिक कार्यों संस्थानों के सुखद परिणाम भी मिलेंगे। संतानों की तरफ से सुख शांति के संदेश मिलेंगे। 21 नवंबर के बाद से किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने का योग बन रहे है। आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं।


राशिकी विशेषता Vrish Rashi Taurus Varshik Rashifal 2021


कलात्मक, रचनात्मक, सहिष्णु, दयालु, साहसी, स्थिर और व्यावहारिक होते हैं इस राशि के लोग। हर परिस्थिति में तालमेल बिठा लेते हैं। धैर्य और आस्था के बल पर नकारात्मक विचारों से बच सकते हैं।।


क्या करें  Vrish Rashi Taurus Varshik Rashifal 2021


पूजा-पाठ में चंदन की सुगंधित धूप-अगरबत्ती का उपयोग करें। चंदन का इत्र नहाने के पानी में डालें। शनिवार को लोटे में जल भरकर उसमें चुटकी भर काले तिल और दो बूंद सरसों तेल डालकर शिवलिंग पर जलधारा बनाकर अर्पित करें। बृहस्पतिवार के दिन किसी मंदिर में पांच केले के पौधे लगाएं।


वास्तु उपाय Vrish Rashi Taurus Varshik Rashifal 2021

सफेद, हरे और बैंगनी रंग का इस्तेमाल ज्यादा करें। सकारात्मक ऊर्जा के लिए गायत्री मंत्र का जाप करने से लाभ होगा। सुबह खिड़की-दरवाजे खोलें। मन की एकाग्रता के लिए दक्षिण दिशा में सिरहाना करके सोएं। घर में टपकते नलों को जल्द से जल्द ठीक कराएं।



सिंह राशि वार्षिक राशि फल Singh Rashi Leo Varshik Rashifal 2021


वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, पर धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना बन रही है। 5 अप्रैल तक शैक्षिक कार्यों में अवरोध आएंगे, इसके बाद सफलता मिलेगी। 14 अप्रैल के बाद किसी संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। 24 मई के बाद नौकरी या कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन संभव है। वाहन सुख मे वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के योग हैं। भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। 15 सितंबर के बाद किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति हो सकती है। 21 नवंबर के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय बढेगी परिवार संतानों आदि के तरफ से सुखी रहने का संकेत मिल सकते हैं।


राशि की विशेषता Singh Rashi Leo Varshik Rashifal 2021


दृढ़निश्चय, साहस, संवाद व नेतृत्व कौशल इन्हें प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करता है। हर कदम सोच-समझकर बढ़ाते हैं। आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्त करते हैं। इस वर्ष सुस्ती दूर कर सक्रिय रहें।


क्या करें Singh Rashi Leo Varshik Rashifal 2021


प्रत्येक बुधवार को गणेश स्त का पाठ करें। गाय को हरा चारा या हरी सब्जी खिलाएं। प्रत्येक बृहस्पतिवार के दिन लोटे में जल भरकर उसमें आधी चम्मच हल्दी, नौ दाने चने की दाल तथा थोड़ी चीनी डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।


वास्तु उपाय Singh Rashi Leo Varshik Rashifal 2021


पूर्व दिशा में सूर्य का चित्र लगाएं। कमरे में सुनहरे, लाल व नारंगी रंगों के इस्तेमाल से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सूर्य नमस्कार करने से भय दूर होंगे और निरंतरता रहेगी, जिससे कार्यों को सहजता से पूरा करेंगे। घर की पूर्व दिशा में भारी सामान न रखें, वहां रोशनी का इंतजाम करें। इससे अवसरों की आवक होगी।


मेष राशि Mesh Rashi Aries वर्ष फल Varshik Rashifal 2021


वर्ष का प्रारंभ आत्मविश्वास से पूर्ण रहेगा, पर मन परेशान हो सकता है। परिवार में व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। 4 जनवरी से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन प्राप्ति के योग बनेंगे। कारोबार की स्थिति सुधरेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। खर्च कम रहेंगे। परंतु जीवनशैली का ध्यान रखें। 17 मार्च से जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी बुजुर्ग महिला की सेहत खराब हो सकती है। नौकरी में मित्र के सहयोग से परिवर्तन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। तथा अन्य स्थानों पर भी जाना पड़ सकता है। 6 सितंबर से सेहत का ध्यान रखें। 15 सितंबर से धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल होंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है।


राशि की विशेषता Mesh Rashi Aries Varshik Rashifal 2021


उत्साह, साहस, तर्क-क्षमता और नेतृत्वकारी क्षमता से भरपूर होने के अलावा स्पष्टवादी और स्वाभिमानी होते हैं इस राशि के लोग। बिना किसी की मदद के अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाते हैं।


क्या करें Mesh Rashi Aries Varshik Rashifal 2021


प्रत्येक मंगलवार के दिन रोटी में गुड़ रखकर गाय को खिलाएं। प्रत्येक बुधवार के दिन हरी सब्जी गाय को खिलाएं अथवा गणपति को दूर्वा घास अर्पित करें। प्रत्येक शुक्रवार के दिन एक मुट्ठी चावल लेकर किसी बर्तन में इकट्ठा करते रहें। किलो के लगभग होने पर मंदिर के पुजारी को दे दें।


वास्तु उपाय Mesh Rashi Aries Varshik Rashifal 2021


घर में तुलसी का पौधा लगाएं। गुलाबी रंग के वस्त्रों, पर्दो व चादरों का इस्तेमाल करें। इससे आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी और उत्साह भी बना रहेगा। खाने में गुड़ का प्रयोग करें। घर के हर अंधेरे कोने में लाइट का समुचित प्रबंध करें। वहां हमेशा बल्ब जलाकर रखें। Barah Rashi Ka Varshik Rashifal 2021

horoscope astrology,

rashi aaj ki,

rashifal 2021,

Post a Comment

0 Comments