वृश्चिक राशि का साप्ताहिक horoscope astrology vrishchik rashi aaj ki kumbh, Dhanu, Meen rashi ka rashifal 2021
फरवरी माह तक खुद के सेहत का ध्यान करे। वाहन खरीद बिर्क्री करने के आसार बन रहे है। व्यवसाय नौकरी आदि में उन्नति के आसार बनेंगे।
रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। 04 मई से मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरी क्षेत्र में कठिन परिस्थितिय आ सकती है, परंतु दुश्मनों को काबू में रख सकेंगे। जुलाई माह के बाद कार्य स्थलों पर तरक्की के अवसर बनेंगे। धर्म गृहणी से सहयोग मिलता रहेगा। 21 नवंबर से शैक्षि कार्य स्थल पर में स्तिथि सुधरेगी। कारोबार में लाभ मिलेंगे।
राशि की विशेषता
इस राशि के लोग साहसी, कुशल, संवेदनशील और साथ ही व्यावहारिक होते हैं। कर्म में विश्वास करते हैं। परिवार प्राथमिकता में रहता है। नेतृत्व का गुण व निर्णय लेने की इनकी क्षमता इन्हें दूसरों से अलग करती है। मित्रों के प्रति उदारवादी लेकिन स्पष्टवादी होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठोर निर्णय भी लेते हैं।
क्या करें
हर सोमवार को प्रात: जल में दूध डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। मंगलवार को रोटी में गुड़ रख कर गाय को खिलाएं। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें। जीवनसाथी का सम्मान करें।
वास्तु उपाय
VALMIKI RAMAYANA DUTIYA ADHYAYA,
PURAN MAI PARYAVARAN SANRAKSHAN,
घर में दक्षिण दिशा की ओर भारी सामान तथा उत्तर दिशा की ओर हल्के सामान रखें। लाल, पीले, नारंगी व गुलाबी रंगों का प्रयोग आशावादी बनाएगा। काले व नीले रंगों के इस्तेमाल से बचें। आधा घंटा पैदल चलने से निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में रखी बंद घडीव खराब मोबाइल फोन को तुरंत ठीक कराएं।
कुंभ Kumbh rashi aaj ki kumbh rashi ka rashifal 2021
22 फरवरी से कार्यक्षेत्र में परिश्रम की कमी हो सकती है। भवन या संपत्ति में विस्तार हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। 06 अप्रैल से शैक्षि कार्यों में सुधार होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। 24 मई के बाद नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से वाद-विवाद से बचें। 15 सितंबर के बाद घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव या साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेगे। 12 अक्तूबर के बाद पत्नी बच्चो आदि के साथ यात्रा का योग बन सकता है। 21 नवंबर से सुख रहेगा। आय भी बनी रहेगी।
राशि की विशेषता
ये मानवीयता से परिपूर्ण होते हैं। अन्य लोगों से अलग सोच रखते हैं, जिस कारण सफलता के नए सोपान तय करते हैं। थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं। दार्शनिक स्वभाव इन्हें तर्क शक्ति और दूसरों को समझने की दृष्टि प्रदान करता है। कई बार दूसरों का सहारा लेने की आदत परेशानी का सबब बन जाती है।
क्या करें
प्रतिदिन भगवान शिव की आराधना किया करें। जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। हर बुधवार को प्रात: गणेश चालीसा या गणेश स्तोत्र का पाठ करें। 21 ग्राम का चांदी का कडा सीधे (दाहिने) हाथ में धारण करें।
वास्तु उपाय
हल्के-गहरे नीले रंगों का इस्तेमाल लाभकारी रहेगा। इससे आत्मविश्वास व शांति का एहसास होगा। चटक लाल रंग से बचें। घर के प्रवेश द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं। घर के उत्तर पूर्व में मिट्टी का कलश पानी से भर कर रखें। खाली जगह पर या मैदान में पीपल का पेड़ लगाएं। इससे अवसर प्राप्त होंगे और धन वृद्धि होगी।
धनु Dahnu rashi aaj ki kumbh rashi ka rashifal 2021
04 फरवरी के बाद किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। 22 फरवरी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। 06 अप्रैल के बाद आय में वृद्धि होगी। 24 मई से यात्राएं अधिक होंगी। शैक्षि कार्य क्षेत्र में परेशानियां आ सकते हैं। बच्चो के रख रखाव आदि का ध्यान देवे। 15 सितंबर के बाद से धन का लाभ हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 21 नवंबर से धर्म-कर्म के कार्य मै रुचि बढ़ सकती है।
राशि की विशेषता
उदारता, न्यायप्रियता और विनम्र स्वभाव की वजह से इस राशि के लोग अपना प्रभाव कायम करते हैं। ये परिवार की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। सोच समझकर लोगों पर विश्वास करने की क्षमता बढ़ेगी। स्वयं प्रसन्न रहेंगे और आसपास लोगों को खुश रखेंगे। आर्थिक मोर्चे पर लाभ के योग बनेंगे।
क्या करें
प्रतिदिन प्रातः आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करके तांबा के बने पात्र में जल डाल कर थोड़े से चावल, चीनी या गुड़ व रोली डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। पीली धातु (स्वर्ण) अपने शरीर (हाथ या गले) में धारण करें। 21 ग्राम का चांदी का कडा दाहिने हाथ में धारण करें।
वास्तु उपाय
उत्तर पूर्व दिशा में साफ-सफाई का विशेष खयाल रखें। पीला, सुनहरा व क्रीम रंग का इस्तेमाल करें। काले व हरे रंग से बचें। खाने में केसर लाभकारी रहेगा। इससे अवसर मिलेंगे और धनोपार्जन के योग बनेंगे। उत्तर पूर्व दिशा में एक लोटे में जल भरकर रखें या एक्वेरियम रखें मीन वर्ष के आरंभ में मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। 06 अप्रैल से शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। अप्रैल माह के बाद परिवार में व्यर्थ के वाद विवाद हो सकते है इस से बचने को प्रयत्न करे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। इस बार वाहन की खरीद कर सकते हैं। 15 सितंबर के बाद शैक्षि कार्य स्थलों पर सफलता प्राप्त होगी। 12 अक्टूबर से मन कुछ परेशान रह सकता है। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। 21 नवंबर के बाद परिवार की सुख-सुविधा व कारोबार का विस्तार होगा।
मीन meen rashi aaj ki rashi ka rashifal 2021
वर्ष के आरंभ में मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धि कार्य में सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि के आसार होंगे। अप्रैल माह से शैक्षि कार्य स्तिथि में कठिनाई आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। अप्रैल माह के बाद परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। सितंबर माह के बाद शैक्षि कार्य में पुनः सफलता प्राप्त होगी। 12 अक्तूबर से मन कुछ परेशान रह सकता है।
राशि की विशेषता
इस राशि के लोग परंपरावादी, गंभीर व न्यायप्रिय होने के साथ ही ईश्वरपरायण भी होते हैं। ये अपने मूल्यों व मान्यताओं का पूरी तरह पालन करते हैं। इनका विनम्र स्वभाव व दूसरों का सम्मान करने का गुण इन्हें लोकप्रिय बनाता है।
क्या करें
सवा पांच रत्ती का पुखराज सोने की अंगूठी में जड़वाकर धारण करें। प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें शुक्रवार को यथाशक्ति चावल का दान करें। अपने बैठने के स्थान पर बिना पानी के पहाड़ का चित्र लगाएं। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे सभी कार्य सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उत्तर पूर्व दिशा में वजन वाले वस्तु को न रखें। न तो वहां झाड़ रखें और न कूड़ा-कचरा इकट्ठा होने दें। घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं। मनी प्लांट लगाएं। धनवृद्धि होगी और आर्थिक नुकसान से बचेंगे। उधार में दिया धन वापस आएगा।
0 Comments