भारत त्यौहारों का देश कहा जाता है, यहां विभिन्न धर्म और प्रांतों के लोग हर रोज कोई ना कोई पर्व किसी ना किसी क्षेत्र में मनाते हैं।
इनमें हिन्दू धर्म में त्यौहारों के साथ व्रतों को काफी महत्व दिया गया है। फरवरी माह में भी कई सारे व्रत आते हैं, जिनके जरिए ईश्वर को प्रसन्न कर उनसे आर्शीवाद मांगा जाता है। फरवरी माह की शुरुआत माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानी कि सोमवार से हो रही है।
इस माह में माघ मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्र, बसंत पंचमी, और आरोग्य सप्तमी आदि जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी इसी माह में पड़ेंगे। आइए जानते हैं इस माह में आने वाले प्रमुख व्रत और
त्यौहारों की तिथि व दिन की पूरी लिस्ट...
दिनांक | दिन | व्रत/ त्यौहार |
4 फरवरी 2021 | गुरुवार | कालाष्टमी |
7 फरवरी 2021 | रविवार | षटतिला एकादशी |
9 फरवरी 2021 | मंगलवार | भौमप्रदोष व्रत |
11 फरवरी 2021 | गुरुवार | मौनी अमावस्या |
12 फरवरी 2021 | शुक्रवार | गुप्त नवरात्र प्रारंभ |
14 फरवरी 2021 | रविवार | गौरी तृतीया व्रत |
15 फरवरी 2021 | सोमवार | वरदतिलकुंद चतुर्थी |
16 फरवरी 2021 | मंगलवार | बसंत पंचमी |
19 फरवरी 2021 | शुक्रवार | नर्मदा जयंती |
20 फरवरी 2021 | शनिवार | दुर्गाष्टमी |
21 फरवरी 2021 | रविवार | नवमी, गुप्त नवरात्र पूर्ण |
23 फरवरी 2021 | मंगलवार | जया एकादशी व्रत |
24 फरवरी 2021 | बुधवार | भीष्म द्वादशी, प्रदोष व्रत |
25 फरवरी 2021 | गुरुवार | विश्वकर्मा जयंती |
27 फरवरी 2021 | शनिवार | दांडारोपिणी पूर्णिमा |
28 फरवरी 2021 | रविवार | सर्वार्थसिद्धि योग |
0 Comments